फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पोंछा लगाते समय कूलर से उतरे करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
पूजा सागर। फाइल फोटो
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में रविवार सुबह हुए हादसे में 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सालारपुर गांव में गोपी की पत्नी पूजा सागर (40) सुबह घरेलू कामकाज में लगी थीं। परिजनों के अनुसार, जब वह फर्श पर पोंछा लगा रही थीं तभी घर में रखे कूलर में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं। किसी तरह बिजली लाइन काटकर उन्हें संभाला गया। तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें