फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला हादसा : ई-कार्ट विक्रेता का ट्रेड लाइसेंस होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कछला में हुए हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त ई-कार्ट परिवहन विभाग में पंजीकृत कराए बिना ही उपभोक्ता को सौंप दिया गया था। इसको गंभीर मानते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने संबंधित वाहन विक्रेता के ट्रेड लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। उधर, हादसे में शामिल दोनों ट्रैक्टरों के पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कछला में हुए हादसे में छह महिलाओं की मौत की जांच प्रशासन और परिवहन विभाग ने शुरू की थी। जांच में पता चला कि कछला पुख्ता निवासी सनी ने ई-कार्ट कासगंज के विक्रेता केसी ऑटोमोटिव से खरीदा था। डीलर की ओर से बिक्री के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी किए बिना ही वाहन ग्राहक को सौंप दिया गया।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी नए वाहन का पंजीकरण कराए बिना उसे सड़क पर चलाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एआरटीओ ने संबंधित वाहन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उसका ट्रेड लाइसेंस निरस्त करने के लिए शासन को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसे में शामिल दोनों ट्रैक्टरों की भूमिका की भी जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में नियमों के उल्लंघन मिलने पर दोनों वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। विभाग ने उनके पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

ई-कार्ट विक्रेता का ट्रेड लाइसेंस निरस्त किया जाएगा, इसको लेकर शासन से पत्राचार किया गया है। इसके अलावा दोनों ट्रैक्टर चालकों की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में ट्रैक्टर मालिक का पता कर उनको नोटिस जारी किया गया है। इनका भी पंजीयन निरस्त किया जाएगा। -हरिओम, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें