फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
चांदनी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कस्बे में बरेली मार्ग पर निजी अस्पताल में शुक्रवार सुबह प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने डॉक्टर और संचालक समेत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल में ताला लगाकर भाग गए। परिवार वाले करीब दो-तीन घंटा तक हंगामा करते रहे। बाद में वह महिला के शव को लेकर घर चले गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटौली निवासी रवेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार शाम पत्नी चांदनी (22) को कस्बे में बरेली मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यह उसका पहला प्रसव था। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर से साफ कह दिया था कि अगर प्रसव नहीं हो पाए तो वह उन्हें बता दें। वह चांदनी को कहीं और ले जाकर उसका प्रसव करा लेंगे, लेकिन अस्पताल का स्टाफ लगातार पूर्ण सुरक्षा का दावा करता रहा।
विज्ञापन

डॉक्टर कहता रहा कि चिंता न करें। प्रसव सही होगा। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे डॉक्टर ने चुपचाप उसका ऑपरेशन कर दिया। उसके बाद परिवार वालों को महिला से मिलने नहीं दिया। उन्होंने चुपचाप ही एंबुलेंस बुला ली और अपने कर्मचारियों को बुलाकर महिला को एंबुलेंस में लिटा दिया। यह देखकर परिवार वाले हैरान रह गए। जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते, इससे पहले ही डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल में ताला लगाकर भाग गए।

इसके कुछ देर बाद ही महिला की एंबुलेंस में मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। सुबह करीब 11 बजे तक परिवार वाले हंगामा करते रहे। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। उसने समझाकर परिवार वालों को घर भेज दिया। महिला के पति ने अस्पताल के डॉक्टर, संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इसमें जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराके कार्रवाई कराएंगे। मामले की जांच के लिए आज टीम को मौके पर भेजा जाएगा। -डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ





झोलाछाप पर कार्रवाई न होने पर डीएम से की शिकायत



- डीएम ने सीएमओ से पूर्व में की गई जांच आख्या तलब की



संवाद न्यूज एजेंसी



आसफपुर। कस्बे में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम की महिला झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से महिला का दो माह का गर्भ गिर गया था। अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित ने डीएम मनोज कुमार को शिकायती पत्र दिया है। डीएम ने सीएमओ से आख्या तलब की है।



कस्बा निवासी आकाश मौर्य ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 14 जून शुक्रवार को पत्नी सीमा देवी को पेट दर्द उठा। वह चंदौसी मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में दवा दिलाने ले गया। महिला झोलाछाप ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा तो उसने अल्ट्रासाउंड भी करवा दिया। बताया कि पत्नी के पेट में दो माह का गर्भ था। पेट दर्द में गलत इंजेक्शन लगाने से सीमा की हालत बिगड़ गई। गर्भ 15 जून को गिर गया तो वह पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचा और शिकायत की। महिला झोलाछाप ने गाली-गलौज करते हुए अस्पताल से भगा दिया।
विज्ञापन




उसने पूरे प्रकरण की लिखित तहरीर पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सीएमओ से शिकायत की, लेकिन जांच तक नहीं कराई गई।

चांदनी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें