फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में हादसा: दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत, तीन पशु मरे

Thu, 13 Aug 2026 10:09 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बरेली)

सार

उझानी क्षेत्र के गांव मीहलाल नगला में बृहस्पतिवार तड़के हादसा हो गया। एक दोमंजिला मकान का अगला हिस्सा अचानक गिर गया। इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। तीन पशु भी मर गए। महिला पशुओं को खोलने गई थी, उसी वक्त यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव मीहलाल नगला में बृहस्पतिवार तड़के करीब 5:00 बजे प्रताप सिंह का दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा भरभराकर ढह गया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी अगरवती (55 वर्ष) और चार पशु दब गए। अगरवती बाहरी छोर पर दबी थीं, इसलिए उन्हें लोगों ने खींच लिया लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह पशुओं को खोलने गई थीं। हादसे में तीन पशु मर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।  

विज्ञापन


सूचना के बाद एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की दो टीमें और नगर पालिका उझानी से जेसीबी बुला ली गई। एसडीआरएफ की टीम ने मलबा हटाया। इसके बाद ही मृत पशुओं को बाहर निकल गया। बताया गया कि इस मकान में कोई रहता नहीं था। अगला हिस्सा पहले दरका हुआ था, लेकिन बारिश में भीगने की वजह से और कमजोर हो गया। जिससे यह गिर गया। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में डोहरा रोड पर जमीन खरीदना सबसे महंगा, सर्किल रेट की प्रस्तावित दरें जारी; जानें कब होंगी लागू
 
विज्ञापन

प्रताप सिंह के अलावा उनके छोटे भाई नन्हे के मकान का अगला हिस्सा भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ है। मृतका के बेटे विपिन ने बताया कि उनकी मां उस वक्त पशुओं को खोलने के लिए गई थी। इसी दौरान हादसा हो गया। प्रताप सिंह इस मकान के पास में बने दूसरे मकान में परिवार के साथ रहते हैं। महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें