परिजनों ने की डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
परिजनों का कहना है कि 15 फरवरी को अचानक प्रेमावती की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्होंने स्टाफ को कई बार बुलाया, लेकिन समय पर समुचित इलाज नहीं मिला। कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।