फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में आखिरी बार डाला सिक्का: बेटे के साथ मायके जा रही थी महिला, बाइक पर संतुलन बिगड़ने से पुल पर गिरी

Sat, 29 Jul 2023 06:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में गंगा में सिक्का डालते समय बाइक से पुल पर गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हादसा कछला घाट पुल पर हुआ। गुड्डो देवी बेटे के साथ मायके जाने को निकली थीं।
विज्ञापन
मृतक महिला के पति अमर सिंह समेत परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे के साथ मायके जाते समय महिला को बाइक रुके बिना गंगा में सिक्का फेंकना जानलेवा बन गया। पुल पर दौड़ती बाइक से उनका संतुलन बिगड़ा तो वह सड़क पर गिर पड़ीं। लहलुहान हालत में बेटा उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। इससे पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा शनिवार पूर्वाह्न कछला गंटाघाट पुल पर हुआ। मृतका गुड्डो देवी (58) सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्बूनगर निवासी अमर सिंह कश्यप की पत्नी थीं। वह बेटे मुनेश के साथ मायके कासगंज जिले में कुबेरपुर के लिए बाइक से निकलीं। 

बाइक पुल पर पहुंचते ही उनकी इच्छा गंगा में पैसे चढ़ाने की हुई। बेटे को बिना बताए ही गुड्डो ने पर्स से सिक्का निकाला और गंगा की तरफ उछाल दिया। इससे गुड्डो का संतुलन बिगड़ गया। वह औंधे मुंह पुल पर गिर पड़ीं। उनका सिर लहूलुहान हो गया। यह देख पुल के पास दुकानदार भी दौड़ कर मौके पर पहुंच गए।  
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये लहूलुहान महिला को बेटे मुनेश के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। गुड्डो की मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद पति अमर सिंह समेत परिवार के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत बेटे ने गुड्डो के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। साथ ही पुलिस को लिखित में कार्रवाई नहीं करने के लिए पत्र लिखा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज से गुड्डो का शव उनके पति अमर सिंह के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें