फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने वाले गुफरान को फांसी की सजा, दो साल बाद आया फैसला

Fri, 28 Jul 2023 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के थाना बाजपुर क्षेत्र का निवासी गुफरान बदायूं में मजदूरी पर धान रोपाई करने आया था। उसने 11 अप्रैल 2021 को आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
दुष्कर्मी गुफरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की की हत्या करने वाले गुफरान को फांसी की सजा सुनाई गई है। जघन्य अपराध का दोषी गुफरान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के थाना बाजपुर के गांव सुल्तानपुर पट्टी का रहने वाला है। इस मामले में स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट दीपक यादव ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


गुफरान ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव में 11 अप्रैल 2021 को आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। गुफरान मजदूरी पर गेहूं की कटाई करने यहां आया था। मौका पाकर आठ वर्षीय बच्ची को जबरन कटे हुए गेहूं के ढेर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत हत्याकांड: पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए थे 60 साल के पति के कई टुकड़े, नहर से बरामद; प्रेमी की तलाश
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने मौके से पकड़ा था दरिंदा 

बच्ची के चीखने पर पास में काम कर रहे उसके मां-बाप आए। उनके आते ही आरोपी ने बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भागने लगा। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर ही आरोपी गुफरान को पकड़ लिया था। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट दीपक यादव ने अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी, वीरेंद्र सिंह वर्मा की बहस सुनने के बाद गुफरान को दोषी ठहराया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में खुलेआम गुंडई: स्कूटी सवारों ने युवक को सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी
 
विज्ञापन

कोर्ट ने मुजरिम गुफरान को मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि मुजरिम को तब तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाए, जब तक कि उसकी मृत्यु ना हो जाए। कोर्ट ने दोष सिद्ध मुजरिम पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें