फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चारा काटने के दौरान इंजन की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विमलेश फाइल फोटो
विज्ञापन
इस्लामनगर। गांव लश्करपुर ओइया में बृहस्पतिवार को मशीन से चारा काटने के दौरान इंजन स्टार्ट करते समय महिला के कपड़े मशीन में फंस गए। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी विमलेश (30) पत्नी अनिल गांव में रहकर पशुपालन कर अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालती थीं। उनके पति अनिल और देवर गुजरात की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। अकेले रहकर परिवार के साथ पशुओं की भी जिम्मेदारी निभाती थीं। उन पर अपने दोनों बच्चों को भी स्कूल भेजने की जिम्मेदारी थी।
बृहस्पतिवार को वह पशुओं का चारा काटने के लिए इंजन स्टार्ट कर रही थीं। इसी दौरान उनके कपड़े इंजन में फंस गए और वह मशीन में उलझ गईं। आसपास के लोग जब तक उन्हें बचाने पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना उनके पति और देवर को दे दी गई है। गुजरात से उनके यहां आने पर ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि महिला के परिजनों ने पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। न ही परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें