बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में करीब 15 दिन पहले बंदर के काटने से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव निवासी महावीर की पत्नी रानी (31) पर 11 अगस्त को घर के आंगन में एक बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान बंदरों ने उनके शरीर पर कई स्थानों पर काट कर घायल कर दिया था। परिवार के लोगों ने एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं लगवाई, बल्कि उनका इधर-उधर इलाज कर रहे थे। इसके बाद काटे गए स्थान पर संक्रमण लगातार फैलता गया और उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। ऐसे में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान रानी की मौत हो गई। गांव निवासी आचार्य संजीव का कहना है कि गुधनी में लंबे समय से बंदरों का आतंक है। बंदरों के झुंड घरों और गलियों में उत्पात मचाने के साथ ही खेतों में फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।