मैरिज लॉन में पार्किंग की व्यवस्था नहीं
भूपेंद्र ने आरोप लगाया कि लॉन में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। शादी समारोह के दौरान बराती और अन्य लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन बदायूं-बरेली मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। पति भूपेंद्र का कहना है कि उन्होंने जाम लगने के दौरान के वीडियो भी बनाए हैं, जिसमें एंबुलेंस फंसी दिख रही है। बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम उन्होंने नहीं कराया था। हालांकि जाम के वक्त ही उन्होंने पुलिस को फोन पर जाम लगने संबंधी सूचना दे दी थी।
शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने की वजह से वह तहरीर नहीं दे पाए थे। शनिवार को संबंधित मैरिज हॉल संचालक के विरुद्ध तहरीर देंगे। इधर, सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि जाम में फंसने से महिला की मौत के मामले की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।