फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; नौ माह पहले हुई थी शादी

Tue, 08 Apr 2025 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उझानी थाना क्षेत्र के गांव बिहार हरचंदपुर में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव मंगलवार सुबह फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
तारावती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव मंगलवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। विवाहिता की नौ महीने पहले शादी हुई थी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


उझानी क्षेत्र के गांव बिहार हरचंदपुर में विवाहिता तारावती (20) पत्नी सचिन का शव मंगलवार सुबह सात बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा बंधा था। सूचना मिलने पर कासगंज जिले के गांव भवूतीनगला मायके से मृतका के पिता ओमकार पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी तारावती की शादी उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंदपुर निवासी सचिन के साथ जुलाई 2024 में की थी। 

यह भी पढ़ें- UP: धमाके से कांपी धरती... आसमान से खेत में गिरी भारी भरकम चीज, बरेली में हुई ऐसी घटना, अचंभित रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति व सास, ससुर दहेज के लिए तारावती को प्रताड़ित करते आ रहे थे। यही वजह है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की। साक्ष्य संकलित कराए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें