पति से झगड़ा होने के बाद एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पुलिस को भी खबर नहीं दी है।
बिसौली कोतवाली के पपगांव निवासी रामलली (40) का किसी बात पर अपने पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह दबतोरी रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची। यहां उसने मालगाड़ी के आगे कूद गई। इससे उसके दोनों पैर कट गए। ट्रेन के गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर सुनील कुमार को दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत ही एंबुलेंस को बुलाया। महिला को एंबुलेंस से अस्पताल लाया जा रहा था। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार वाले शव रास्ते से ही वापस गांव ले गए। पुलिस को कोई खबर नहीं दी गई है।