फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला पुल पर ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र में कछला पुल पर पति के साथ पैदल जा रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक के पहिया में फंसे शव को काफी मुश्किल के बाद बाहर निकाला। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को कासगंज जिले के थाना सहावर के गांव मोहम्मदपुर निवासी भंवरपाल अपनी 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के साथ उझानी स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। देर शाम वह उझानी से अपने घर जा रहे थे। उझानी से वह टेंपो में सवार हुए तो चालक ने कछला चौराहे पर ही दोनों को उतार दिया। इसके बाद वह रात करीब आठ बजे पैदल कछला पुल पर जा रहे थे।
चूंकि कछला पुल के पार कासगंज को सवारी मिल जाती है इसलिए वह दोनों सवारी की तलाश में पैदल चल दिए। कछला पुल पर बदायूं की ओर जा रहे ट्रक ने रेखा देवी को कुचल दिया। उसका शव ट्रक में फंस गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। इस संबंध में उझानी कोतवाल मनोज कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें