बिनावर। युवक के साथ कुछ माह से रह रही एक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव मोहम्मदपुर निवासी कृष्णपाल ने बताया कि संगीता (28) पांच माह से उसके साथ रहती थी। बृहस्पतिवार की रात वह किसी समय घर से निकलकर चली गई। मुड़िया गांव के पास पहुंचकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
शुक्रवार सुबह बरेली से बदायूं जा रही ट्रेन के ड्राइवर ने रेलवे ट्रेक के पास शव पड़ा देखा तो सूचना रेलवे हेड क्वार्टर को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सूचना बिनावर पुलिस को दी।
इधर, संगीता की खोजबीन करते हुए कृष्णपाल भी थाने पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ के अनुसार, पोस्टमॉर्टम कराकर शव कृष्णपाल को सौंप दिया गया है। इधर, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय के अनुसार, अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद