फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुत्ते के हमले में महिला लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी बुजुर्ग धनदेवी पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उनके हाथ का मांस नोच लिया। शोर मचाने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने महिला को कुत्ते की चंगुल से बचाया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना शाम करीब छह बजे की है। 65 वर्षीय धनदेवी पत्नी गंगाधर उस वक्त खेत पर अकेलीं थीं। कुछ दूरी पर उनके परिवार के लोग फसल की रखवाली कर रहे थे, इसी दौरान खेत में कुत्ता धनदेवी पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उनके एक हाथ से मांस भी नोच लिया। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने कुत्ते का भगाया।
विज्ञापन

लहूलुहान धनदेवी को लेकर उनके परिजन देर रात ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें