बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित एक निजी अस्पताल परिसर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मोबाइल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रायपुर बुजुर्ग गांव के निकट एक निजी अस्पताल से चार दिन पहले एक व्यक्ति परिसर में चार्ज हो रहे दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। अस्पताल के मैनेजर ने शिकायत कोतवाली पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुट गई। अब पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी आकाश बाबू को नगर के सिरासौल चौराहा के पास से गिरफ्तार कर चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। संवाद