बिल्सी। गांव सुंदरनगर में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के ही परिवार के चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसे लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव सुंदरनगर निवासी रामलली पत्नी कल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 29 सितंबर अपराह्न एक बजे बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद परिवार के रामचंद्र पुत्र बाबूराम, बबलू, ओमशंकर और दयाशंकर पुत्रगण रामचंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
मारपीट में उनके दाएं हाथ और मुट्ठी में चोट आई थी। पुलिस ने उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। इसके बाद छह नवंबर को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ बिल्सी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद