फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब पीकर महिला से मारपीट, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। कस्बा वजीरगंज के मोहल्ला बनिया में शराब पीकर महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़िता सुमन देवी ने तहरीर में बताया कि 30 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह घर पर अकेली थी। तभी मोहल्ले का अनूप शराब पीकर घर में घुस आया और विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि शोर सुनकर अनूप का भाई मनवीर सिंह, रामा और भारती भी हाथों में डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट की, जिससे महिला को चोटें आई। शोर सुनकर पड़ोसियों ने आकर पीड़िता को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें