फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार महिला और चालक घायल

विज्ञापन
बिसौली क्षेत्र में मदनजुड़ी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा। घटना के बाद जमा लोग। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। पिकअप वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार एक महिला और चालक के चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर ही छो़ड़कर भाग निकला। घटना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगथरा निवासी कश्मीरा (24) पत्नी सुभाष अपनी सास प्रेमवती (60) और नवजात बेटे के साथ ई-रिक्शा से शहर आ रही थीं। रास्ते में मदनजुड़ी के सामने अचानक पिकअप की टक्कर लगने से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा चालक कुंवर पाल ने बताया कि एमएफ हाईवे से गांव के मोड़ पर पिकअप वाहन मोड़ते समय दोनों वाहनों में टक्कर हुई।
हादसे में कश्मीरा के हाथ और चालक कुंवर पाल के पैर में चोट आई है, जबकि नवजात बच्चा और अन्य लोग सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही एसआई अमित चौहान मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश कराई जा रही है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें