फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला ने तीन लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने तीन लोगों पर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


डीएम को दिए शिकायती पत्र में महिला ने कहा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। अपने छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए वह घर-घर जाकर खाना बनाती है। आरोप है कि मोहल्ले के एक घर में 14 जुलाई अपराह्न करीब 1:30 बजे वह खाना बना रही थी। इसी दौरान तीन व्यक्ति घर में घुस आए। मालिक का नाम लेकर पूछा कि कहां है तो उसने कहा कि अभी वह घर पर नहीं हैं।
अकेला देखकर तीनों ने उसे दबोच लिया और तमंचे से डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर बच्चों को मार डालने की धमकी देकर चले गए। मकान मालिक के आने के बाद वह थाना सिविल लाइंस पहुंची, जहां उसकी सुनवाई नहीं की गई। डीएम ने सिविल लाइंस पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



खेत पर घास काट रही महिला से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। महिला ने दुष्कर्म का प्रयास करने में आरोप में गांव के ही एक युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह सात अक्तूबर को खेत पर घास काट रही थी, उसी समय गांव का ही राकेश उर्फ फुक्का आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध किया तो उसने शरीर पर दांत से काट लिया और कपडे़ फाड़ डाले। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें