फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टाइल्स विक्रेता से 13.5 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। टाइल्स विक्रेता को झांसा देकर टप्पेबाज 13,500 रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन

नगर निवासी बबलू की नगर में टाइल्स की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान पर एक व्यक्ति स्कूटी से आया। उसने पंद्रह पेटी टाइल्स खरीदने के बाद टाइल्स को एक-ई रिक्शा पर रखवा लिया। बाद में टप्पेबाज ने टाइल्स विक्रेता से कहा कि उसके पास दो-दो सौ के नोट हैं। अगर पांच-पांच सौ के नोट हों तो उसे दे दो। इसके बाद टाइल्स विक्रेता ने साढ़े तेरह हजार रुपये गिनने के बाद उसकी तरफ बढ़ाए तो उसने कहा कि आप रुपए रेहड़ी वाले को दे दो। घर पहुंचकर टाइल्स के और यह 13500 रुपए इसी को दे दूंगा। बताए गए स्थान पर पहुंचने के बाद ई-रिक्शा वाले से रुपए लेकर स्कूटी सवार भाग गया। काफी देर तक जब टप्पेबाज नहीं लौटा तो ई-रिक्शा वाले ने वापस आकर पूरी घटना टाइल्स विक्रेता को बताई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें