उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे खेत सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्री-प्राइमरी के छात्रों ने टग-ऑफ-वार प्रतियोगिता जबकि शिक्षक-शिक्षकों ने रिले दौड़ में भाग लिया।
समापन मौके पर प्रबंधक निदेशक शरद बंसल ने कहा कि खेल सप्ताह के माध्यम से बच्चों को खेलों के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया गया। खेल जीवन का अनिवार्य अंग होना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रम से हम अपनी भावी पीढ़ी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश ने कहा कि खेल पाठ्यक्रम का अनिवार्य अंग है। अभिभावक यदि बच्चों को प्रेरित करें तो खेलों के जरिए बच्चे स्वस्थ्य रह सकते हैं। खेल और शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख नकी अहमद ने भी विचार रखे। शिक्षिकाओं की रिले दौड़ में मनाली राठौर और शीतल की टीम विजयी रहीं। जबकि शिक्षकों की दौड़ में नकी अहमद एवं वेदांत शर्मा की टीम जीती। समापन मौके पर शिप्रा, शीर्षा, पारुलू, दीपांशु, विपिन, शिवांगी, कुलदीप, राहुल, मनजीत, गुंजन, दीक्षा आदि थे।