फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 15 नए वाहन मिलने से यूपी 112 और मजबूत

विज्ञापन
यूपी 112 को मिले नए वाहनों को रवाना करते एसएसपी। स्राेत- पुलिस मी​डिया सेल - फोटो : सिविल लाइंस ​स्थित सजा मैथो​डिस्ट चर्च।
विज्ञापन
बदायूं। जिले में आपातकालीन पुलिस सेवा यूपी 112 को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मुख्यालय से प्राप्त 15 नए यूपी 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में यूपी 112 के कुल 37 वाहन हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि ये सभी नए वाहन उन पुराने वाहनों के स्थान पर उपलब्ध कराए गए हैं, जो तकनीकी रूप से कंडम श्रेणी में आ चुके थे, जिनका उपयोग अब संभव नहीं हो पा रहा था। नए वाहनों के शामिल होने से जनपद की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूती मिलेगी। वहीं पुलिस का रेस्पॉन्स टाइम और अधिक प्रभावी होगा।
एसएसपी ने कहा कि यूपी 112 सेवा आमजन की सुरक्षा से सीधे जुड़ी हुई है। नए वाहनों के संचालन से घटनास्थल पर पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थितियों में लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये वाहन पुलिसकर्मियों के कार्य को भी आसान बनाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. हृदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात कर्मवीर सिंह आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें