समग्र विकास संस्थान ग्राम और पोस्ट रोटा के तत्वावधान में नामांकन अभियान 2015 ‘शिक्षा की उड़ान’ के तहत जिला स्तरीय शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर पार्क नेकपुर गली नंबर एक में हुआ। इसमें संस्थाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने विकास खंड उसावां व उझानी के 62 ग्रामों के पंचायत के सदस्य व एसएमसी सदस्यों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। अप्रैल में शिक्षा सत्र शुरू करने तथा छह से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन कराने पर भी बल दिया। कहा कि इसके लिए जितना भी जागरूकता अभियान चलाया जा सकता है, उसे चलाते हुए अधिक से अधिक बच्चों को नामांकित करें। ग्राम बरीका नगला के सूरजपाल ने बताया कि उनके गांव स्थित विद्यालय जलभराव है। इसकी चहारदीवारी भी नहीं है। अब्दुल्लागंज से मुकेश ने बताया कि उनके विद्यालय का शौचालय खराब है। छात्रवृत्ति न मिलने का मुद्दा भी उठाया। ग्यादीन शर्मा, मोहम्मदन हन्नान, हीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रामवीर शर्मा, उमराय सिंह, कमलेश कुमार, ओमपाल, दुर्वेश, सोनी, सतेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। संचालन रामचंद्र भारती ने किया।