फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘काउंसिलिंग में प्रमाणपत्रों की कराई जाए जांच’

Mon, 16 Mar 2015 08:24 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में चस्पा हुई अनुदेशक कटऑफ को देखने के लिए सोमवार को जहां आवेदक पहुंचे। वहीं बीपीएड आवेदकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंप काउंसिलिंग में मूलनिवास तथा प्रमाणपत्रों की गहनता से जांच कराने की मांग की। करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों ने सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा कि अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया में तमाम लोगों ने फर्जी तरीके से मूल निवास प्रमाणपत्र तथा डिग्री बनवाकर आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग के दौरान प्रत्येक प्रमाण पत्र और मूल निवास की गहनता से जांच कराई जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष हो सके। इस पर बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने भी जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विपिन पटेल, विजय यादव, राजीव, सत्यवीर, मोरश्री कश्यप, आरती सिंह, राजेश कुमार, आर्येंद्र सिंह, चमन राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें