फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर स्वामी का गुणगान कर निकाली शोभायात्रा

Tue, 29 Sep 2015 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा साहूकारा मोहल्ला स्थित जैन मंदिर परिसर से शुरू हुई। बाजारकलां होकर कछला रोड बाजार से शोभायात्रा घंटाघर चौराहे पर पहुंची तो सम्मान में दुकानदारों ने पुष्प वर्षा की। सजातीय बच्चे महावीर स्वामी के रूप में सजकर निकले। झांकियां भी मनमोहक रहीं। बैंडबाजों की धुन पर थिरकते युवकों की टोलियों ने महावीर स्वामी का गुणगान किया। महिलाएं भी झूम उठीं। रथ पर इंद्र बनकर सिद्धार्थ जैन और कुंवर बने अभिषेक जैन सवार हुए। प्रिया जैन ने इंद्राणी बनकर अगुवाई की।
विज्ञापन

स्टेशन रोड के रास्ते फिर मंदिर परिसर में विसर्जित होने से पहले शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुषों को जलपान भी कराया गया। जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। सजातीय बच्चों ने उत्सव के दौरान मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया। शोभायात्रा समेत पूजा-अर्चना में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष हरिकिशोर जैन, महावीर जैन, नंदकिशोर जैन, अनूप जैन, संगीता, अरुण जैन, पिंटू जैन, निखिल, तृप्ती जैन, रेखा, राजेश जैन, सुषमा रानी, रजनी, प्रतीक्षा, प्रदीप जैन, निर्दोष जैन, पम्मो जैन, रज्जन लाल, नारायण जैन, बिन्नी और पवन कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें