फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सर्दी का बसों पर असर... आधा से एक घंटे तक देरी से हो रहा संचालन

Sun, 16 Nov 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बसों के संचालन पर अब सर्दी का असर दिखने लगा है। बसों के आवागमन की समय सारिणी में अघोषित बदलाव देखने को मिल रहा है, इसके कारण बसों का संचालन निर्धारित समय से आधा से एक घंटे तक देर से हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों में हो रही है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के बेड़े में 106 बसें हैं। सबसे अधिक बसें दिल्ली रूट पर चल रहीं हैं। इसके अलावा देहरादून, अलीगढ़, मथुरा जाने वाली बसों के समय में देरी हो रही है। अब तक डिपो से सुबह पहली बस पांच बजे, दूसरी बस साढ़े पांच बजे निकलती थी, मगर अब पांच बजे वाली बस साढ़े पांच व साढ़े पांच बजे वाली बस छह बजे निकल रही है। वहीं, जो बस सात बजे जाती थी। वह अब आठ बजे के बाद रवाना की जा रही है।
बस संचालन में देरी से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। शिक्षक मनोज ने बताया कि बसों के आधा या एक घंटे तक लेट होने से उन्हें स्कूल पहुंचने में अब देरी हो रही है। जिला मुख्यालय की कचहरी में काम करने वाले सैदपुर निवासी प्रशांत का कहना है कि बसों का संचालन मौसम देखकर नहीं, बल्कि समय सारणी के अनुसार होना चाहिए।
विज्ञापन

दिल्ली से जो बस सुबह नौ बजे तक डिपो पहुंच जाती थी, वह अब दस बजे तक पहुंच रही है। इसी तरह से अलीगढ़, मथुरा व देहरादून को संचालित होने वाली बसें भी आधे से एक घंटा देरी से डिपो पहुंच रहीं हैं। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि मौसम की वजह बसें कुछ देर से आ जा रहीं हैं। समय सारिणी के अनुसार ही बसों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें