फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान खुलते ही जुटी भीड़, दूसरे दिन बिकी 50 लाख की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लॉकडाउन छूट मिलने के दूसरे दिन मंगलवार को भी शराब की दुकानों पर खासी भीड़ रही। सुबह को दुकान खुलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। शराब खरीदने के लिए लोग कड़क धूप में लाइन लगाए खड़े रहे। जिले में दुकानें खुलने के दूसरे दिन मंगलवार को करीब 50 लाख की शराब बिक गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। पांच संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इससे जिले को ऑरेंज जोन में रखा गया है। लॉकडाउन में कुछ छूट मिलने के पहले दिन जिले में शराब की कुछ ही दुकानें खुली थीं। इन दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही थी। कई जगह पुलिस ने दुकानें खुलने ही नहीं दी थीं। दूसरे दिन मंगलवार को जिले में शराब की लगभग सभी दुकानें खुलीं। दुकानें खुलने का समय सुबह 10 बजे तय है। मगर दुकानें खुलने से पहले ही लोग शराब खरीदने के लिए चक्कर लगाने लगे। दस बजने पर जब दुकानें खुलीं तो कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग भीड़ की वजह से लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि बाद में भीड़ कम हो गई, जिसके बाद लोग लाइन में खड़े होने लगे। मंगलवार को दोपहर के समय तेज धूप रही। इसके बावजूद लोग शराब खरीदने के लिए लाइन में खड़े रहे। आबकारी विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिनभर में करीब 50 लाख रुपये की शराब बिकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें