फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में गई दो लाख रुपये की शराब, सेल्समैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। शराब की दो दुकानों में चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अंग्रेजी और देसी शराब की बोतलें, हॉफ और पौवे की संख्या गिना दी गई है। शराब करीब दो लाख रुपये की होने का अनुमान है। पुलिस ने चोरों तक पहुंचने को तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बदायूं निवासी अरुण मिश्रा कछला में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। उनके मुताबिक, कछला चौराहे स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों में चोरों ने बुधवार रात नकब लगाकर घटना को अंजाम दिया। देसी शराब की दुकान से करीब तीन हजार पौवे, अंग्रेजी शराब की दुकान से सौ बोतल, 70 हॉफ और 260 पौवे बताए गए हैं। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये होने का अनुमान है। इस मामले में सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कछला चौकी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस ने शराब की दुकानों के दो सेल्समैन से भी जानकारी की।
बता दें कि घटना के अगले दिन दोनों दुकानों के सेल्समैन ने चोरी में करीब तीन लाख रुपये की नकदी जाने का दावा किया था, लेकिन सेल्समैन अरुण ने तहरीर में नकदी का जिक्र नहीं किया है। सेल्समैनों ने ठेकेदार के मैनेजर को भी माल कम, नकदी ज्यादा बताई। इस लेकर एक सेल्समैन की भूमिका पर भी शक बना हुआ है। इधर, चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने बताया कि तहकीकात के दौरान सेल्समैनों की बातों को लेकर संदेह बना हुआ है। जल्द ही हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें