फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिंचाई कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला

विज्ञापन
जंगली सुअर के हमले में घायल नन्हें मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
उसावां। खेत पर सरसों की फसल की सिंचाई कर रहे किसान पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड छह निवासी बृजकिशोर मिश्रा उर्फ भूरे मिश्रा ने बताया कि उनका पुत्र नन्हें मिश्रा (25) मंगलवार अपराह्न करीब एक बजे साथी आदित्य मिश्रा के साथ हजारा गांव के जंगल में स्थित अपने खेत पर सरसों की फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक जंगल से निकले जंगली सूअर ने नन्हें पर हमला कर दिया। सूअर के हमले से खेत में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद किसानों ने किसी तरह सूअर को भगाकर नन्हें को बचाया। हमले में युवक के हाथ और सीने पर चोट आई है। उसका साथी आदित्य बाल बाल बच गया। परिजनों ने घायल नन्हें का निजी चिकित्सक में उपचार कराया, जिसके बाद वह घर चला गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें