फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पथराव व फायरिंग के मामले में तीन आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
पुलिस द्वारा जेल भेजे गए आरोपी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से बवाल में अन्य आरोपी घरों से भागे हुए हैं। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ आरोपी तमंचे व पौनिया से खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बिल्सी पुलिस ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान एक-दूसरे पर पथराव करने और अवैध हथियारों से फायरिंग करने के आरोप लगे थे। घटना से गांव में दहशत फैल गई थी।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग वहां से भाग गए थे। वहीं, घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई थी। इस मामले में कोतवाली में तैनात एसएसआई की ओर से पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रफीनगर-खितौरा मार्ग से गांव निवासी मुनाजिर अली, नाजिम अली और मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि घटना के शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। जिन अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हो रहा है, उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें