फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी मांग रही थी नया मोबाइल इसलिए गला दबाकर मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में हुई प्रियंका की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी पति और सास-ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पूछताछ में हत्यारोपी सतेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका नया मोबाइल मांग रही थी, इस पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अफवाह फैला दी कि उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम कल्यानपुर में 14 अप्रैल को प्रियंका (25) का शव फंदेे से लटका मिला था। घटना के वक्त पति सतेंद्र और उसके माता-पिता खेत पर गेहूं काट रहे थे। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट में प्रियंका की मौत का कारण गला दबाकर हत्या किया जाना आया।
मंगलवार को पुलिस ने पति सतेंद्र को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि उसने सोमवार सुबह करीब आठ बजे ही प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसकी पत्नी बीमार रहती थी। उसकी बीमारी में काफी रुपया खर्च हो गया था। बावजूद इसके वह नया मोबाइल मांग रही थी। इसलिए उसने उसे मार डाला। फिर सीढ़ी लगाकर घर के पीछे कूद गया और खेत पर जाकर गेहूं काटने लगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पुलिस ने उसके पिता ओमकार और मां गंगा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इसमें तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें