फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटने में दो युवक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। मानकपुर मोड़ स्थित फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन विमलेश कुमार की पिटाई के मामले में बाइक सवार दो युवकों को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंद निवासी सेल्समैन विमलेश कुमार पुत्र गोविंद राम ने मारपीट की घटना दो दिन पहले की बताई है। आरोप है कि वह उस वक्त फिलिंग स्टेशन पर दूसरी तरफ काम कर रहा था। उसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और जल्दबाजी करने करने लगे। तीनों ने उसके साथ गाली गलौज की। मना करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पिटाई से घायल सेल्समैन ने आरोपियों में दो युवकों को पहचान लिया। उनमें अर्जुन पुत्र दिनेश सिंह कोतवाली क्षेत्र के गांव वनगवां, दूसरा बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रफियाबाद निवासी ब्रजेश पुत्र यशपाल है। तीसरे को वह पहचान नहीं पाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सेल्समैन विमलेश का मेडिकल कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें