फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को पत्नी की धमकी: काट कर ड्रम में जमा देंगे, 24 टुकड़े करूंगी तब पता लगेगा; चार दिन से घर नहीं गया घरवाला

Tue, 08 Apr 2025 09:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।

सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक पत्नी ने पति को मेरठ कांड जैसी धमकी दे डाली। जिसके बाद पीड़ित पति ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। पति चार दिन से घर नहीं गया। पत्नी घर में ताला डाल गई और वहीं पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
पत्नी ने दी पति को काटकर ड्रम में भरने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी ने जमीन नाम न करने पर पति के 24 टुकड़े करने की धमकी क्या दी कि पीड़ित चार दिन से घर तक नहीं गया है। वह रिश्तेदारियों में रहकर समय काटने को मजबूर है। पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने मंगलवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वाद दायर करने को प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन

पति ने लगाई न्याय की गुहार
यूपी के बदायूं स्थित बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन अप्रैल को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उसने बताया था कि उसकी पत्नी करीब सात साल से उससे अलग दिल्ली में अन्य व्यक्ति के साथ रहती आ रही है। उसके नाम पर एक करोड़ रुपये की संपत्ति भी की थी। जिसमें एक मकान बिसौली और एक मकान दिल्ली में भी खरीदकर दे दिया है। अब पति के पिता के नाम की 27 बीघा जमीन जबरन अपने नाम कराना चाहती है। जमीन नाम न करने पर 24 टुकड़े करने की धमकी दे रही है। 

पत्नी ने तोड़ा घर का ताला
दो अप्रैल को समय लगभग सुबह आठ बजे पत्नी व उसके पिता ने चार पांच लोगों के साथ असलहा लेकर घर पर आ गए। पिता के नाम की जमीन को बेटी के नाम करने का दबाव बनाने लगें। विरोध किया तो युवक व उसके पिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पत्नी बोली कि काट कर ड्रम में जमा देंगे, 24 टुकड़े करूंगी तब पता लगेगा, जमीन नाम करते हो या नहीं। पत्नी ने घर में ताला डाल दिया है। 
विज्ञापन

चार दिन घर नहीं गया पति
पीड़ित पत्नी के डर से चार दिन से रिश्तेदारियों में रह रहा है। उसका कहना है कि घर गया तो पत्नी जबरन संपत्ति नाम करा लेगी और मार देगी। तीन अप्रैल से अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मंगलवार को पीड़ित पति ने न्यायालय में वाद दायर करने को प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें