फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बोली- शराब पीकर पीटता था पति, गुस्से में मैंने ही मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कस्बे में राजेश नाम के शख्स की उसी के घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दूसरे दिन ही घटना का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी को जेल भेज दिया। पत्नी ने गुनाह कबूल लिया। कहा कि उसी ने पति की हत्या की थी। वह रोज की पिटाई से तंग आ गई थी। पुलिस ने साक्ष्य न मिलने पर साढ़ू और उसकी पत्नी को क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन

होली चौक निवासी राजेश की हत्या निर्ममता से उसी के घर में की गई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव पड़ा देखकर राजेश की मां ने पुलिस बुलाई थी। फिर उसकी पत्नी मीनाक्षी, साढ़ू रामसेवक व रामसेवक की पत्नी बबली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश की मां ने बेटे की पत्नी पर बहनोई से संबंध का आरोप भी लगाया था।
मृतक के बड़े भाई जगदीश ने बताया कि राजेश की पत्नी की बहनोई से दोस्ती को लेकर पति पत्नी में आए दिन विवाद होता था। मीनाक्षी एक बार राजेश को मजदूरी कराने का झांसा देकर रामसेवक के पास चंडीगढ़ भी ले गई थी। जहां दोनों ने मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट की थी। वह इन बातों को भूल चुके थे पर अब इन लोगों ने मिलकर राजेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को आला कत्ल मौके से लकड़ी की एक फंटी मिली। शनिवार को पुलिस ने मीनाक्षी को जेल भेज दिया। पुलिस की मानें तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। साथ ही रामसेवक व उसकी पत्नी की लोकेशन घटना क वक्त चंडीगढ़ में मिलने से उनके नाम बाहर करने की तैयारी है।
पति को बेरहम बताया
मृतक राजेश के मासूम पुत्र ने तोतली आवाज में बताया कि मां ने ही पापा को डंडे से पीटकर मारा है। बाद में मीनाक्षी ने भी हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। बताया कि गुरुवार रात दस बजे एक निजी अस्पताल से डयूटी कर वापस लौटे पति राजेश ने उसके साथ मारपीट की। वह पांच माह की गर्भवती है। पति ने नशे में उसके पेट में लात मारी। फिर वह छत से उतरकर नीचे आकर सो गया। वह थोड़ी देर बाद छत से उतरी। गुस्से में वहां पड़ी फंटी से पति पर कई वार किए। चेहरे व नाक पर गहरी चोटें लगने से राजेश की मौत हो गई।
- पत्नी ने ही पति से परेशान होकर उसकी हत्या की। तमाम दूसरे तरीके के आरोप लगाए जा रहे थे जो फिलहाल साबित नहीं हुए हैं। रामसेवक व उसकी पत्नी की लोकेशन भी चंडीगढ़ में है, इसलिए उनका नाम विवेचना में बाहर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें