पत्नी बना रही थी तलाक का दबाव
शिवम के मुताबिक भाभी दुर्गा भाई के साथ रहना नहीं चाहती थी। उसने एक मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। आरोप है कि दुर्गा उससे तलाक का दबाव बना रही थी। साथ ही सात लाख रुपये भी मांग रही थी। राहुल उसको तीन लाख रुपये तक देने को कह रहा था। इसके बाद भी वह घरेलू हिंसा का मुकदमा पूरे परिवार पर लिखाने की धमकी दे रही थी।
इसी परेशान होकर राहुल ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने परिवार व मिलने वाले लोगों के पास ऑडियो भेज दी। उसमें उसने अपनी पत्नी व ससुरालियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।