फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी दे रही 24 टुकड़े करने की धमकी, एसएसपी से शिकायत

Tue, 08 Apr 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। बताया है कि पत्नी सौरभ की तरह 24 टुकड़े करने की धमकी दे रही है। उसके दूसरी जगह प्रेमसंबंध हैं। दो अप्रैल काे वह अचानक घर आ गई और बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की और जमीन नाम करने की जिद करने लगी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी पत्नी करीब सात साल से उससे अलग दिल्ली में अन्य व्यक्ति के साथ रहती आ रही है। साथ रहते हुए उसके नाम करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदकर दी थी। इसमें एक मकान बिसौली और एक मकान दिल्ली में भी खरीदकर दिया गया। अब युवक के पिता के नाम की 27 बीघा जमीन जबरन अपने नाम कराना चाहती है। नाम न करने पर 24 टुकड़े करने की धमकी दे रही है। दो अप्रैल को सुबह आठ बजे पत्नी व उसके पिता चार पांच लोगों के साथ असलहा लेकर घर पर आ गए।
विज्ञापन

पिता के नाम की जमीन को बेटी के नाम करने का दबाव बनाने लगें। विरोध किया तो युवक व उसके पिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। शोर शराबा पर मोहल्ले के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी मौके से चले गए। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अब एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें