फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी समारोह में जा रही पत्नी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतारकर पीटा...रात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कस्बे के बड़ा परा मोहल्ले में मंगलवार रात 26 वर्षीय दयावती की मौत हो गई। उसके ममेरे भाई कुंवरपाल ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दयावती मंगलवार शाम एक शादी समारोह में जा रही थी। तभी उसको पति ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतारकर पीटा था। वह मारपीट करते हुए घर में ले गया था। रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी कुंवरपाल का कहना है कि उन्होंने करीब छह साल पहले अपनी भांजी दयावती की शादी दातागंज कस्बे के बड़ा परा मोहल्ला निवासी सुनील कश्यप के साथ की थी। दयावती के माता-पिता नहीं है। इससे उन्होंने ही उसका पालन-पोषण किया और बाद में शादी की थी। दयावती का एक 12 साल का भाई मनोज है। उसका भी वह पालन-पोषण कर रहे हैं। दयावती का एक तीन साल का बेटा किशन और एक छह माह का बेटा है। उन्होंने बताया कि दयावती मंगलवार शाम अपनी सास के साथ बुजिया गांव एक शादी समारोह में जा रही थी। उसका पति पल्लेदारी करने बिल्सी के एक कोल्ड स्टोर में गया था। शादी समारोह में जाने के संबंध में दयावती ने अपने पति से भी पूछा था लेकिन जब वह घर से निकलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठी कि तभी उसका पति आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करते हुए उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतार लिया और उसे घसीटकर घर में ले गया। अंदर भी खूब उसके साथ मारपीट की।
रात करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि दयावती की मौत हो गई है। इससे वह रात करीब दो बजे मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक सुनील और उसके परिवार वाले भाग गए। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। इसके बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। यह रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें