फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी ने मांगी संपत्ति, युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी साली

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में युवक अपनी ही साली को उसकी सगाई से एक दिन पहले भगा ले गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो युवक की पत्नी भी कोतवाली में आ गई। पत्नी ने कहा कि वह अपने पति की संपत्ति चाहती है, इसके बाद वह अपनी साली के साथ रहता रहे। इधर, साली युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई है। युवक का काफी समय से अपनी ही साली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीती पांच मई को युवती की सगाई थी। सगाई से एक दिन पहले ही युवक अपनी साली को भगा ले गया। युवक के ससुर ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
इसके बाद कोतवाली में दोनों पक्षों में पंचायत हुई तो पत्नी ने कहा कि वह अपनी संपत्ति उसके नाम कर दे, इस शर्त पर वह उसके साथ रहेगी। साली से पूछा गया तो उसने कहा कि वह हर हाल में अपने जीजा के साथ ही जिंदगी बिताएगी। इस संबंध में बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। फिलहाल पुलिस से उसने अपने जीजा के साथ ही रहने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें