फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए राज्य कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया, इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष संजय कुमार आर्य ने कहा कि पेंशन सभी कर्मचारियों का अधिकार है। सरकार को चाहिए कि वह देश और कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन को बहाल करे। जिलामंत्री प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सभी कर्मचारियों को मजबूती से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर डटे रहना है। सरकार अतिशीघ्र पेंशन बहाल करने को विवश होगी।
विज्ञापन

उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह को सौंपे 12 सूत्री ज्ञापन में कहा कि आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों की सेवा संबंधी सुरक्षा और भविष्य में स्थायीकरण के लिए नीति या समान वेतन लागू किया जाए। राजकीय निगम में सातवां वेतनमान लागू किया जाए। रोडवेज कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता दिया जाए। सभी कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान असद कदीर, ललतेश कुमार, अनुज कुमार सक्सेना, महाराज सिंह, पंकज कटियार, शिवम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें