फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा बीवी: पति के सोने पर घर बुलाया आशिक, नींद खुली तो इस हाल में थी पत्नी, फिर अपने सामने उजड़ते देखा सुहाग

Tue, 06 Sep 2022 08:53 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी और पत्नी का प्रेमी है। अरविंद ने दोनों को घर में देख लिया था। दोनों ने उसकी हत्या कर शव को चारपाई पर रख दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव उरैना में 35 वर्षीय अरविंद की गला दबाकर हत्या के मामले में तीसरे दिन खुलासा हो गया। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी और पत्नी का प्रेमी निकला। अरविंद ने दोनों को घर में देख लिया था। दोनों ने उसकी हत्या कर शव को चारपाई पर रख दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि तीन सितंबर की सुबह उरैना निवासी अरविंद का शव चारपाई पर मिला था। चूंकि वह शराब पीता था। इसलिए परिवार वाले समझ रहे थे कि उसकी मौत ज्यादा शराब पीने से हुई है। वह कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे। उन्होंने अरविंद के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार भी कर दिया था लेकिन पुलिस ने मामला संदिग्ध मानकर उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होना बताई गई। यह देखकर पुलिस छानबीन में जुट गई।

परिवारवालों की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो पता चला कि दो सितंबर की रात अरविंद की पत्नी रुचि ने गांव के ही मुनेंद्र को कॉल की थी। पुलिस ने मुनेंद्र और रुचि को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने कबूल कर लिया कि उन्होंने ही अरविंद की गला दबाकर हत्या की थी। उन्होंने बताया कि उस रात अरविंद शराब पीकर आया था। वह घर के आंगन में जाकर सो गया। रुचि ने कॉल करके मुनेंद्र को बुला लिया। इसी दौरान अरविंद की आंख खुल गई।
विज्ञापन

जब वह कमरे में पहुंचा तो पत्नी व उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया। पोल खुलने के डर से दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शव को चारपाई पर ऐसे रख दिया जिससे किसी को शक न हो। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सौरभ सिंह और एसआई शिवेंद्र भदौरिया को पंद्रह हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें