बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक और उसके परिवार वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए युवक की पत्नी और प्रेमिका एसएसपी कार्यालय पहुंच गईं। दोनों ने कहा कि युवक ने उन दोनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। आरोपी जेल में है, लेकिन जेल से ही दोनों को धमकी दे रहा है। उसके परिवार वालों से भी उनको जान का खतरा है। दोनों ने कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पलिया झंडा के रहने वाले युवक की शादी बिनावर क्षेत्र से ही हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद वह हरियाणा चला गया। इसके बाद कभी-कभार ही घर आता था। हरियाणा में उसने बिहार की रहने वाली महिला से संबंध बनाए और कहा कि वह अविवाहित है। वह शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाता रहा।