फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरोपी पत्नी के इंस्टाग्राम पर पांच अकाउंट...SIR में नहीं दी पति का नाम; असीरउद्दीन हत्याकांड में नया मोड़

Fri, 30 Jan 2026 10:08 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में असीरउद्दीन की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी के इंस्टाग्राम पर एक नहीं, बल्कि पांच अकाउंट सक्रिय थे। एसआईआर और वोटर लिस्ट में भी पति का नाम दर्ज नहीं है, जिससे रिश्तों और साजिश को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
बदायूं में असीरउद्दीन हत्या मामले में चौकाने वाले खुलासे - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ चौथे दिन भी खाली है। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था। हत्या की धारा में उसकी पत्नी व उसके बहनोई और अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। जांच में सामने आया है कि महिला के इंस्ट्राग्राम पर पांच एकाउंट चल रहे हैं। 2016 में शादी करने के बाद भी उसने पति का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं कराया। एसआईआर में भी उसने गांव में वोट नहीं बनवाया है।

विज्ञापन

युवक असीरउद्दीन की शादी गांव की रहने वाली अंजुम के साथ हुई थी। उसके एक बेटा है। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। एक दो बार ही वह पति के साथ आई फिर वह बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती आ रही है। बेटा भी दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार करता था। दिल्ली से वह करीब दस दिन पहले घर आया था। सोमवार की शाम आठ बजे पत्नी अर्शी ने गांव के ही रहने वाले अपने बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चौथे दिन भी आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। जांच पड़ताल में जुटी है।

पहले मां का तो अब पिता का भी साया उठा
असीरउद्दीन के एक बेटा जिसके सिर से दो साल की उम्र में मां का साया उठ गया। जैसे तैसे उसने होश संभाला और पिता के साथ दिल्ली मेंं मेहनत करने लगा। इस समय उसकी उम्र करीब 12 साल है। अब पिता की मौत के बाद पिता का साया भी उसके सिर से उठ गया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि सौतेली मां ने ही परिवार को उजाड़ दिया। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके बाद पूछताछ के बाद घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी बदायूं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें