फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साहनपुर-सुजानपुर मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान क्षेत्र में साहनपुर-सुजानपुर के चार किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण किया जाएगा। इसको लेकर शासन से मंजूरी मिल गई है। अब लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। मार्ग चौड़ा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

साहनपुर से सुजानपुर को जाने वाले चार किलोमीटर रोड के हालत बेहद खराब है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। इसमें उन्होंने सड़क के चौड़ीकरण की जरूरत भी दिखाई थी। इस पर शासन की ओर से मंजूरी मिल गई। अब शासन की ओर से चार किलोमीटर की सड़क को बनाने के लिए 7.33 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
इसके साथ ही शासन की ओर से अब सड़क बनाने के लिए 3.66 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। अब विभाग की ओर से इसको लेकर टेंडर निकालने के लिए प्रक्रिया चल रही है। विभाग की अनुसार, यह चार किलोमीटर की सड़क अभी तीन मीटर चौड़ी है। अब इसको साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सएईन देवपाल ने बताया कि जल्द ही इस सड़क पर काम शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों की परेशानी को कम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें