राशन कोटा का प्रस्ताव खुली बैठक में कराने की मांग
म्याऊं ब्लॉक के ग्र्रामीणों ने उनके गांव के राशन कोटा का प्रस्ताव खुली बैठक में कराने की मांग को लेकर डीएम के आवास पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गुपचुप तरीके से राशन कोटे का प्रस्ताव कराने की शिकायत भी की।
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे ग्रामीणों ने पहले तो कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, लेकिन डीएम के न मिलने पर वे डीएम आवास वर पहुंच गए। डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव का राशन कोटा गुपचुप तरीके से किया गया है। जिस व्यक्ति के नाम पर राशन कोटा का प्रस्ताव किया गया है, उससे राशन वितरण की उम्मीद नही है इसलिए गुपचुप तरीके से किया गया राशन कोटे का प्रस्ताव निरस्त करके दोबारा खुली बैठक में राशन कोटे का प्रस्ताव किया जाए। प्रदर्शन में वीरपाल, उमेश सागर, गुड्डू सागर, दिनेश, हरिओम, महेश, छोटेलाल, सुरेंद्र, रिंकू, छविराम, अंशुल सागर, बालकराम, अजयपाल, सुरेंद्र, रनवीर, सोमवती, नीमा देवी, ब्रह्मानंद, धर्मवीर आदि शामिल रहे।