फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईस्कूल पास हों या इंटरपास है पहुंचे अपने ब्लॉक, मिलेगी नौकरी

Thu, 20 Mar 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अगर आप हाईस्कूल व इंटरपास हैं तो सेवायोजन विभाग आपको नौकरी देगा। इसके लिए आपको अपने ब्लॉक में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में जाना पड़ेगा। जिले के सभी ब्लॉकों में अलग-अलग दिन मेलों का आयोजन होगा। यह मेले 26 मार्च से शुरू होंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि जगत, इस्लामनगर, सहसवान, कादरचौक, उझानी, वजीरगंज, दातागंज, अम्बियापुर ब्लॉकों में मेले का आयोजना होगा। सभी जगहों पर 100-100 पदों पर नौकरी के लिए भर्ती होगी। 26 मार्च को विकास खंड जगत, 27 मार्च को इस्लामनगर, 28 मार्च सहसवान, 29 मार्च कादरचौक, दो अप्रैल को उझानी, तीन अप्रैल वजीरगंज, चार अप्रैल दातागंज व पांच अप्रैल को विकास खंड अम्बियापुर में रोजगार मेले का आयोजन होगा।उन्होंने बताया कि कंपनी में हाईस्कूल पास लोगों को सिक्योरिटी गार्ड के पद पर रखा जाएगा। इसमें 19 से 45 वर्ष की आयु ही मान्य होगी। कद 168 सेमी, वजन 55 किलोग्राम व सुपरवाइजर पद के लिए योग्यता इंटर पास व कम्प्यूटर ज्ञान, 21 से 45 वर्ष आयु होना अनिवार्य है।

नोएडा की कंपनी देगी नौकरी
नोएडा की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जीडीएक्स सिक्योरिटी द्वारा आयोजन किया जा रहा है। इस कंपनी द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्थाई रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें