फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गाली देने से मना किया तो पिता-पुत्री की कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीतापुर में गाली गलौज का विरोध करने पर बुधवार रात दबंगों ने परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें पिता-पुत्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा है। साथ ही घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

गांव सीतापुर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र मटरुलाल ने बताया कि बीती बुधवार की रात करीब नौ बजे उनके घर के सामने गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। जिसको गाली गलौज करने से मना किया तो उसने लाठी डंडों से उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर उनकी बेटी शांति भी वहां आ गई, तो शांति के साथ भी मारपीट कर दी। जिससे पिता-पुत्री घायल हो गए। घटना की शिकायत आज कोतवाली पुलिस से की गई। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें