फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूप खिली तो खिले चेहरे... सर्दी से राहत

विज्ञापन
पार्क में धूप लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। फरवरी की शुरुआत ठंड और बारिश के साथ हुई थी लेकिन शुक्रवार का दिन लोगों के लिए बेहतर रहा। सुबह से ही आसमान साफ होने की वजह से धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि सर्द हवा ने शाम होते-होते ठंड बढ़ा दी। आने वाले समय में बारिश के आसार एक बार फिर बन रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार ठंड की मार लोगों पर ज्यादा पड़ी। पूरी जनवरी कोहरे और ठंड के बीच गुजरी। लोगों को सूर्य के दर्शन भी कभीकभार हुए। हालत यह रही कि लोग घरों में हीटर और बाहर अलाव के आगे ही नजर आए। बाजार में सन्नाटा रहा। लोगों को फरवरी की शुरुआत से मौसम बेहतर होने की उम्मीद थी, लेकिन एक फरवरी को मौसम ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया।
बारिश होने की वजह से लोगों को परेशानी हुई। वहीं शुक्रवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। दिनभर धूप निकली, हालांकि सर्द हवा ने मौसम में ठंडक को बनाए रखा जो शाम होते-होते शीतलहर में बदल गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, तो शुक्रवार को अधिकतम 21.8 डिग्री व न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन

सूर्य अस्त होने के बाद सर्द हवा ने एक बार फिर लोगों को परेशान किया, जिससे लोग समय से पहले ही घरों में दुबक गए। मौसम के जानकारों के अनुसार, मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। शनिवार और रविवार को भी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है तो उसके बाद भी कुछ दिन बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें