फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मूसाझाग पुलिस ने भगाया तो कीटनाशक पीकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अपनी शिकायत लेकर बुधवार करीब 12 बजे थाना मूसाझाग क्षेत्र के गुलड़िया वार्ड नंबर 10 निवासी अर्पित उर्फ भोला पुत्र बाबू सिंह एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसका प्रार्थना पत्र पढ़कर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों ने उसे सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया। प्रार्थनापत्र में लिखा था कि मूसाझाग पुलिस द्वारा परेशान किए जाने के कारण उसने मंगलवार रात में जहरीला पदार्थ खा लिया है। सिविल लाइंस पुलिस ने उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत सामान्य है। सिविल लाइंस पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अर्पित पटेल हाथ में शिकायती पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचा तो वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उससे पूछा, किससे मिलना है। उसने शिकायती पत्र ही पुलिस को थमा दिया। सिपाही ने प्रार्थनापत्र पढ़ा तो उसके होश उड़ गए। उसमें लिखा था कि 23 सितंबर को गांव के ही लोगों ने उसके साथ मारपीट की। थाने में तहरीर दी, लेकिन उसे थाने से भगा दिया गया। मूसाझाग पुलिस से परेशान होकर उसने मंगलवार रात में ही जहर खा लिया है। अब वह एसएसपी को शिकायती पत्र देने आया है।


युवक जिस मामले की शिकायत लेकर पहुंचा था उस मारपीट के मामले में मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने की बात कहकर उसको कार्रवाई से भी अवगत करा दिया था। इसके बाद भी उसने रात में किसी समय कीटनाशक पीने की बात कही है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें