फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मजिस्ट्रेट ने शुरू की जांच तो होने लगी सफाई

विज्ञापन
पीलीभीत शहर में फागिंग करते कर्मी।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारियों के सड़क पर उतरने के बाद व्यवस्थाएं सुधारने लगी हैं। साफ-सफाई के साथ फॉगिंग पर भी जोर दिया जाने लगा है।
विज्ञापन


शहर को साफ सुथरा रखने के लिए डीएम के निर्देश पर नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। क्षेत्र बांटकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद शहर में भी अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्थिति को सुधारने के प्रयास तेज कर दिए। दो दिन पूर्व से शुरू हुए प्रयासों के बाद व्यवस्था में सुधार भी होने लगा है।
मार्गों के अलावा गली-मोहल्ले में लगे कूड़े के ढेरों को हटवाने के साथ ही बीमारी से बचाव के लिए फॉगिंग भी कराई जा रही है। शहर की बात करें तो नगर पालिका के अंतर्गत 27 वार्ड आते हैं। पालिका की ओर से नियमित सफाई व्यवस्था का दावा किया जाता है, लेकिन लापरवाही के चलते शहर के कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने से समस्या तेजी से बढ़ रही थी।
विज्ञापन

उधर, नोडल अधिकारियों के नामित होने के बाद समस्याओं में सुधार दिखाई देने लगा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बताया कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर लगातार प्रयास जारी है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पीलीभीत शहर में फागिंग करते कर्मी।स्रोत:सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें